रिपोर्ट : रियाज अहमद
बाबागंज बहराइच। संजीव कुमार प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच वन प्रभाग बहराइच, अशोक कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी नानपारा उप-वन प्रभाग के कुशल नेतृत्व में अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में अब्दुल्लागंज रेंज वन में गश्ती दल द्वारा दिनांक 4 मई को अब्दुल्लागंज रेंज के कच्छ संख्या 3 में एक कुख्यात शिकारी को 1 अदद हिरन के खाल सहित 1 अदद भरुआ बंदूक के साथ शिकारी शहजाद उर्फ अवघड़ पुत्र बाबादीन 35 वर्ष निवासी उचवा समतलिया थाना खंडेचा जिला बैंक राष्ट्र नेपालद को दबोचा गया। जिसके विरुद्ध वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51, 31/5, 39/51, 44/51, 49 बी/51, 52/51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त लगभग एक दर्जन से अधिक वन अपराधों में पहले से वांछित रहा है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। गस्ती वन टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज कुमार साहू, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी शंभू नाथ यादव, सुरेश कुमार वंन दरोगा, दिनेश पांडे वन दरोगा, मनोज तिवारी वन रक्षक, मनोज सिंह वन रक्षक, सुरेश वर्मा वनरक्षक, देव वर्मा वनरक्षक शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









