बार्डर पर आने जाने वालों की लगी लंबी लाइन
रिपोर्ट : रियाज अहमद
रुपईडीहा बहराइच। 13 मई को होने वाले बहराइच लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा पर सतर्कता बढ़ गयी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बहराइच के आदेश पर शुक्रवार की शाम से ही इंडो नेपाल बार्डर सील होने का आदेश हो गया। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर व मानवीय आधार पर छिटपुट आवागमन जारी है। भारतीय क्षेत्रों में काम करने वाले नेपाली कामगारों को आईडी देखकर व सघन चेकिंग कर छोड़ा जा रहा है। भारतीय क्षेत्र से नेपाल में शादी के लिए जाने वाले बारातों को गहन जांच के बाद एक एक कर नेपाल जाने दिया जा रहा है। एसएसबी 42वी वाहिनी रुपईडीहा बीओपी पर ड्यूटी कर रहीं इंस्पेक्टर अनिता कुमारी अपने मातहतों के साथ जांच में सहयोग कर रही हैं। नेपाल से आने वाले भारत प्रवेश कर रहे लोगो की सामानों की जांच डॉग स्क्वायड कर रहा है। एक एक कर लोगो की आईडी देखकर मजदूरी हेतु बाहर जाने वाले नेपाली नागरिकों को छोड़ा जा रहा है। बार्डर पर आने जाने वालों की भीड़ लगी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






