जल्द खत्म होंगी नगर की समस्याएं
रिपोर्ट : रियाज अहमद
रुपईडीहा बहराइच। रुपईडीहा नगर पंचायत का गठन एक वर्ष से अधिक हो गया।भारत नेपाल सीमा पर स्थित इस नगर पंचायत में समस्याओं के निवारण हेतु मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे अभियान आकांक्षी नगर योजना के तहत रूपईडीहा नगर पंचायत में सी एम फेलो के पद पर इंजीनियर रामेश्वर की नियुक्ति की गई है। नगर में हो रही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग हेतु नगर निकाय निदेशालय द्वारा सी एम फेलो के पद पर नियुक्ति की गई है।जिसके फलस्वरूप नगर में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने के लिए नए ट्रांसफार्मर एवं पोल लगाए जा रहे है।इसी प्रकार नगर को स्वच्छ रखने हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रहे अभियान के अंतर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। नगर पंचायत के ई ओ रंग बहादुर सिंह और लिपिक गंगा प्रसाद सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य के प्रतिनिधित्व में योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






