रिपोर्ट : रियाज अहमद
बहराइच। शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे निशानगाड़ा रेंज के कुटिया रमपुरवा गांव के निकट गन्ने के खेत में काम कर रहे 11 वर्षीय बालक सुखराज पर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालक ने तेंदुए से बचने के लिए लगभग 5 मिनट तक संघर्ष किया, जिसके बाद दौड़े ग्रामीणों ने उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया लिया गया। घायल अवस्था में बालक को परिजन और वन विभाग की टीम पीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने बालक को गंभीर चोटों के कारण सीएचसी रेफर कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं, और तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






