Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 18, 2026 12:08:41 AM

वीडियो देखें

आज फिर, तेंदुए हमले में एक व्यक्ति हुआ घायल

आज फिर, तेंदुए हमले में एक व्यक्ति हुआ घायल

निशान गाडा रेंज के आजमगढ़ पुरवा का मामला

 

रिपोर्ट : रियाज अहमद

 

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले लगातार जारी हैं, आज दिन रविवार को सुबह लगभग 5:00 बजे शौच गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में 50 वर्षीय अधेड़ युवक घायल हो गया। आपको बताते चले कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाडा रेंज अंतर्गत आजमगढ़ पुरवा निवासी बेचू पुत्र गिरधारी उम्र 50 वर्ष नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान अचानक दो शावको के साथ घूम रहे तेंदुए ने खेत से निकलकर बेचू पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घायल युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा, तभी आसपास जा रहे लोगों ने हांका लगाते हुए युवक को बचाने के लिए दौड़े पड़े, जिससे तेंदुआ घायल युवक को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। सूचना वन विभाग दी गयी, वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वाचर पंकज कुमार एवं ड्राइवर मनोज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आए। जहां घायल अधेड़ युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *