राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से कौशिक व शायर शकूर अनवर हुए सम्मानित
दोनों के निजी आवास पर जाकर सौंपा विशिष्ट साहित्यकार सम्मान
कोटा। कोटा के वरिष्ठ साहित्यकार ब्रजेंद्र कौशिक व शायर शकूर अनवर को राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर की ओर से सत्र 2023-24 का विशिष्ट साहित्यकार सम्मान उनके आवास पर जा कर सौंपा गया।
साहित्यकार महेन्द्र नेह ने बताया कि गत वर्ष प्रदेश के प्रमुख साहित्यकारों को चूरू में आयोजित समारोह में विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया था। कोटा के ये दोनों साहित्यकार अपने स्वास्थ्य कारणों से सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। अकादमी ने उन साहित्यकारों को उनके घर पर जा कर सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया था। अपने इसी निर्णय को क्रियान्वित करने के लिए राजस्थान साहित्य अकादमी के प्रतिनिधि राम दयाल मेहरा और अकादमी के तत्कालीन संचालन समिति और सरस्वती सभा के सदस्य साहित्यकार महेन्द्र नेह सम्मानित साहित्यकार बृजेंद्र कौशिक के वसंत विहार और शकूर अनवर के शिवपुरा स्थित निवास पर पहुंचे और उन्हें शाल ओढ़ा कर सम्मान पत्र भेंट किया। साथ ही बृजेंद्र कौशिक की ताज़ा काव्य कृति आईसीयू का भी विमोचन किया गया। शकूर अनवर ने अपनी नई गजलों का पाठ किया। सम्मानित करने के दौरान साहित्यकार किशन वर्मा, दिनेशराय द्विवेदी, सत्येंद्र वर्मा, नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






