रिपोर्ट : रियाज अहमद
रुपईडीहा बहराइच। भारत-नेपाल के बीच वर्षों से रोटी-बेटी का संबंध रहा है। प्रतिदिन दोनों देशों के सैकड़ो नागरिक रुपईडीहा सीमा से आते जाते हैं लेकिन शुक्रवार को सीमा क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमे इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के कर्मचारी पर नेपाली युवती उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाए जिसने भारत नेपाल के संबंधों को शर्मसार कर दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार रूपईडीहा के भारतीय भूमि पत्तन के कर्मचारी द्वारा एक नेपाली लड़की का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। गाड़ी मालिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुटवल से दिल्ली जाने वाली भारत नेपाल मैत्री बस भारतीय भूमि पत्तन रूपईडीहा पर जांच के लिए रुकी तो एक नेपाली लड़की ने भारतीय भूमि पत्तन रूपईडीहा के कर्मचारी से शौचालय के बारे में पूछा और बताई गई जगह पर शौचालय करने चली गईं। तभी उसे शक हुआ कि कोई छिपकर उसका विडियो बना रहा है। लड़की ने जब शोर मचाया तो कर्मचारी वहाँ से भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद भारतीय भूमि पत्तन के अधिकारी वहाँ पहुँचे और इतिश्री करते हुए सिर्फ कर्मी के मोबाइल से वीडियो डिलीट करवा दिया और गाड़ी को वहाँ से रवाना कर दिया। इस घटना से नेपालियों में एक गलत संदेश गया है और ये घटना दोनो देशों के संबंधों को शर्मसार कर दिया है। अब देखना ये है की आई सी पी प्रबंधन इस पर क्या कार्यवाही करती है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






