रिपोर्ट : रियाज अहमद
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में चल रहे वन महोत्सव के अंतर्गत रुपईडीहा वन रेंज कार्यालय में पौधे वितरण एवं रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारों और वन कर्मियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
वन रेंज अधिकारी रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस वन महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत रुपईडीहा वन रेंज कार्यालय में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रुपईडीहा के पत्रकारों में रुपईडीहा पत्रकार संघ के संरक्षक शेर सिंह कसौधन, अध्यक्ष संजय वर्मा व उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। वन विभाग के कर्मचारियों में वन रेंज अधिकारी अतुल श्रीवास्तव, वन दरोगा मोहम्मद अरशद, विनय राना, अनंत राम सहित दर्जनों वन कर्मी मौजूद रहे। रुपईडीहा वन रेंज कार्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि लोगों को पेड़ लगाने के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पेड़ों की देखभाल करने और उन्हें बचाने का संकल्प लिया। वन महोत्सव के तहत ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ सके और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलती है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधे आने वाले समय में एक हरित भविष्य की नींव रखेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






