रिपोर्ट : रियाज अहमद
नानपारा बहराइच। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलहा, नानपारा के अधीक्षक डा. निखिल सिंह व डा. चंद्रभान राम के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण और इसके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली की शुरुवात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलहा से हुई जो प्रमुख मार्गों से होते हुए फिर केंद्र पर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर जनसंख्या नियंत्रण के संदेश लिखे हुए थे। डा. चंद्रभान राम सीएचसी अधीक्षक नानपारा ने जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए परिवार नियोजन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संतुलित जनसंख्या ही समृद्ध और स्वस्थ समाज का आधार होती है। इस दौरान परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। रैली के समापन पर डा0 निखिल सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और जनसंख्या नियंत्रण में योगदान देने का आह्वान किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के अधीक्षक डा0 चंद्रभान राम, डा. निखिल सिंह तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अमवा हुसैनपुर के डा0 आमान शाहिद सहित एएनएम व आशा बहुएं आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






