Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 11:58:59 PM

वीडियो देखें

अनियंत्रित बस ने छात्र को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

अनियंत्रित बस ने छात्र को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

चालक और परिचालक को ग्रामीणों ने पकड, किया पुलिस के हवाले

 

रिपोर्ट : रियाज अहमद

 

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम धनावा में पिपरी माफी गांव निवासी एक छात्र का बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा जाते समय अनियंत्रित बस के कुचल देने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बस के चालक और परिचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनावा में सुबह लगभग 8:30 बजे के करीब ग्राम पंचायत पिपरी माफी के मजरा पारपुरवा निवासी 10 वर्षीय शिवा गुप्ता पुत्र ननकुन गुप्ता अपनी साइकिल से छेदन प्रसाद इंटर कॉलेज धनावा पढ़ने जा रहा था। तभी इमामगंज की तरफ से बहराइच को जाने वाली तेज रफ्तार अनियंत्रित बस संख्या यू.पी. 85 बी.टी. 5186 ने छात्र को रौंद दिया। जिससे छात्र की मौके पर कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।मृतक शिवा कक्षा तीन में पढ़ता था। हादसा देख ग्रामीण इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने बस सहित कंडक्टर और ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा। चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *