Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 12:58:47 AM

वीडियो देखें

ब्लाक रिसिया में 08 अगस्त को आयोजित होगा रोज़गार मेला

ब्लाक रिसिया में 08 अगस्त को आयोजित होगा रोज़गार मेला

बहराइच 05 अगस्त। प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर रिसिया में 08 अगस्त 2024 को एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के 04 प्रतिष्ठित नियोजक/कम्पनियां प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम से युवक-युवतियों का चयन करेंगी।

यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोज़गार मेले में ब्राइट फयूचर आर्गेनिक हर्बल एव आर्युवैदिक प्रा० लि० द्वारा फील्ड आफिसर एवं ब्लाक आफिसर के 45 पदों पर 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मासिक रू. 15,500=00, पशुपति नाथ बायोटेक्नालजी प्रा.लि. द्वारा एस.आर. के 40 पदों पर 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मासिक रू. 9,500=00, ख्याती शील्ड वेंचर प्रा.लि. गोण्डा द्वारा हेल्पर/डाटा आपरेटर के 40 पदों पर 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल/इण्टर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मासिक रू. 18,500=00 तथा यंग इंडिया लखनऊ द्वारा 40 पदों पर हाईस्कूल/इण्टर उत्तीर्ण आयु 18 से 40 वर्ष अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। रोजगार मेले में उ.प्र. कौशल विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा एवं सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। अभ्यर्थियों को अपने साथ बॉयोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रभाण पत्र, आधार कार्ड मूलरूप में एवं उनका एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 08 अगस्त 2024 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे विकास खण्ड परिसर रिसिया बहराइच उपस्थित होकर पुरूष/महिला रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अधिकाधिक लाभ उठायें।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *