बहराइच 28 अगस्त। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 63 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 73 लाख 71 हज़ार 500 की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में 28 अगस्त 2024 को हस्तान्तरित की गई है। अग्निकाण्ड से प्रभावित तहसील कैसरगंज के 02 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 13 हज़ार व मिहींपुरवा में 01 व्यक्ति के बैंक खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 5.00 हज़ार, इस प्रकार 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 18 हज़ार की धनराशि स्थानान्तरित की गई है।
इसी प्रकार तहसील नानपारा में नदी की कटान से झोपड़ी/कच्चा/पक्का पूर्ण आवासों की क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 20 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 14.98 लाख, कैसरगंज में नदी की कटान से झोपड़ी/कच्चा/पक्का पूर्ण आवासों की क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 42 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 4.97 लाख तथा महसी में नदी की कटान से झोपड़ी/कच्चा/पक्का पूर्ण आवासों की क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 44 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 52.32 लाख की धनराशि स्थानान्तरित की गई है।
इसके अलावा तहसील महसी अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता (जनहानि) के रूप में रू. 9.04 लाख, नानपारा में 05 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता (जनहानि) एवं पशु सहायता के रूप में रू. 8.495 लाख, पयागपुर में 03 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान के रूप में रू. 12 हज़ार, मिहींपुरवा में 02 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता (जनहानि) तथा गृह अनुदान के रूप में रू. 4.08 लाख तथा तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान सहायता/पशु सहायता के रूप में रू. 48 हज़ार, इस प्रकार 16 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 22 लाख 21 हज़ार 500 की सहायता राशि हस्तान्तरित की गई है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






