रिपोर्ट : रियाज अहमद
बहराइच। महसी क्षेत्र में लोगों को अपना निशाना बना रहे भेड़िया को वन विभाग टीम ने पिंजड़े में कैद कर लिया। आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में भेड़िया फंस ही गया। बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के कई गांवों में भेड़िया मासूमों के साथ युवाओं को भी निवाला बना रहा है। अब तक तीन भेड़िए पकड़े जा चुके हैं। वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि महसी के सिसैया चूड़मडी गांव के कोलैला गांव में जाल और पिंजरा लगाया गया था। गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे भेड़िया जाल में कैद हो गया है। इसके बाद उसे पिंजरा में बंद किया गया। वहीं भेड़िया पकड़े जाने की सूचना पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया भेड़िया नर है, उसकी आयु पांच वर्ष से अधिक है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






