बहराइच 26 अक्टूबर। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 30 अक्टूबर, 2024 को नरक चतुदर्शी तथा 31 अक्टूबर, 2024 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण शासन ने 31 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर, 2024 को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ अत्यंत भव्यता के साथ गरिमापूर्वक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया है। डीएम मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप 29 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने का निर्देश दिया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






