सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा रहेंगे मुख्य वक्ता
कोटा में लोकतंत्र बचाओ आन्दोलन समिति के तत्वावधान में होगा आयोजन
कोटा। कोटा के शॉपिंग सेंटर स्थित लाला लाजपतराय भवन में लोकतंत्र बचाओ आन्दोलन समिति के तत्वावधान में रविवार दोपहर 12 बजे से प्रजातंत्र पर आसन्न खतरे विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट महमूद प्राचा मुख्य वक्ता होंगे।
आयोजन सचिव रूपेश चड्डा ने बताया कि महमूद प्राचा मिशन सेव कांस्टीट्यूशन के संस्थापक तथा राष्ट्रीय कन्वीनर हैं। वे निरंतर चुनावी सुधार तथा न्यायिक जवाबदेही जैसे विषयों पर अपना पक्ष पेश करते रहे हैं। समिति के अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया कि लोकतंत्र पर बढ़ते खतरे और सरकारी हिटलरशाही के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नागरिकों के पास मौजूद शक्तियों तथा उनकी जनसहभागिता पर चर्चा की जाएगी। सचिव यशवंत सिंह चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व प्रातः 11 बजे शॉपिंग सेंटर स्थित भारत होटल में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महमूद प्राचा पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देंगे। इस कांफ्रेंस में कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल भी उपस्थित रहेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






