जनपद महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज के थाना परिसर में 76 वां गणतन्त्र दिवस पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह द्वारा ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ किया गया।समस्त पुलिसकर्मियों को थानाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने देश के संविधान का पालन करते हुए संप्रभुता अखंडता की रक्षा करते हुए किसी भी निर्दोष को सजा न मिले समाज के लोगों को न्याय दिलाने की सबसे पहली सीढी हम सब हैं। भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक 26 जनवरी पर ही साल 1950 में, भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसी ने हमें एक समाजवादी, संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। इसके अलावा भारत को 1947 में स्वतंत्रता मिली, लेकिन संविधान को अपनाने से ही हम वास्तव में एक कानूनी ढांचे के तहत एकजुट हुए।
इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं ईओ सुरभि मिश्रा ने गणतन्त्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।तत्पश्चात शहीद स्मारक पर ईओ सुरभि मिश्रा एवं सभासदगण ने पुष्प अर्पित किया।कार्यालय पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया बच्चों को ईओ महोदया द्वारा कापी कलम देकर पुरस्कृत किया।इस दौरान सभासद जेपी गौड़, दिलीप गुप्ता, मनोज जायसवाल, रवि यादव, काजू कनौजिया, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक चौधरी, चंद्रशेषर,झीनक विश्वकर्मा, अनूप चौरसिया, प्रदूमन सिंह,सनी यादव, सुरेंद्र कुमार जायसवाल, शिव प्रसाद चौरसिया,बुधिराम,विभाग कर्मचारी मोहम्मद कासिम, लिपिक रमेश चौधरी, आदित्य राय सहित समस्त सफाई कर्मी मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






