Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:29:07 PM

वीडियो देखें

आवास विकास परिषद की 476 संपत्तियों का ड्रा सफलतापूर्वक संपन्न

आवास विकास परिषद की 476 संपत्तियों का ड्रा सफलतापूर्वक संपन्न

रिपोर्ट : मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

गाजियाबाद, 28 जनवरी 2025। गाजियाबाद जनपद में स्थित आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना, वसुन्धरा योजना एवं मण्डोला विहार योजना में विभिन्न प्रकार के फ्लैटो का विशेष पंजीकरण दिनांक 15.08.2024 से दिनांक 05.11.20264 तक आनलाइन खोला गया था। जिसमें पंजीकृत आवेदको के मध्य उनकी सहमति के आधार पर फ्लैटो का आवंटन / ड्रॉ दिनांक आज 28.01.2025 को परिषद की सेक्टर-16, सेन्ट्रल मार्केट वसुन्धरा गाजियाबाद के प्रथम तल पर स्थित हॉल में सफलतापूर्वक किया गया है।

यहां आपको बता दें कि उक्त आवंटन में परिषद गाजियाबाद में स्थित परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना, वसुन्धरा योजना एवं मण्डोला विहार योजना की लगभग 476 सम्पत्ति आवंटित की गयी, जिसमें लगभग रू0 350.00 करोड राजस्व की प्राप्ति हुई। आवंटन समिति की अध्यक्षता राजीव कुमार, जोनल आयुक्त, मेरठ जोन द्वारा की गयी।आज हुए ड्रा में राजीव कुमार, जोनल आयुक्त, मेरठ जोन। अभिषेक पाल, अधीक्षण अभियन्ता, मण्डोला वृत्त। निखिल महेश्वरी, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-गाजियाबाद-1/3।
विकास गौतम, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड- गाजियाबाद-2। फराज असलम, निर्माण खण्ड- बागपत 2। सतेन्द्र कुमार, निर्माण खण्ड-बागपत 3 एवं नृपेन्द्र बहादुर सिंह, सम्पत्ति प्रबन्धक, गाजियाबाद ने प्रतिभाग किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *