रिपोर्ट : रियाज अहमद
बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत गोपिया में सोमवार शाम को तीन फूस के मकान अज्ञात कारणों से जल गए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में हजारों का नुकसान हुआ है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपिया के मजरा साजिदपुरवा निवासी कृपाराम पुत्र मंशाराम का फूस का मकान बना हुआ था। आसपास में तीन फूस के मकान थे। सोमवार शाम 4.15 बजे अज्ञात कारणों से फूस के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते तीनों मकान धू धू कर जल गए। ग्रामीण के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग फैलने से रोका। आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सबकुछ जल गया है। आग लगने की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई है। उपजिलाधिकारी मोतीपुर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि आग लगने की जानकारी हुई है। लेखपाल की रिपोर्ट पर सहायता राशि दी जाएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






