Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, March 24, 2025 2:00:04 AM

वीडियो देखें

अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त

अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त

रिपोर्ट : मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

 

संरक्षक मंडल की सर्वसम्मति से नूर नगर, सिहानी निवासी मनोज त्यागी को मिला जिलाध्यक्ष पद का दायित्व, वर्तमान अध्यक्ष पुनीत त्यागी खरखौदा बने पुनः महानगर अध्यक्ष।

गाजियाबाद, 16 फरवरी 2025। आज अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए संरक्षक मंडल की बैठक राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के स्टार हैरिटेज फार्म हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संरक्षक मंडल के बाबा विद्यानंद त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, ब्रह्मदत्त त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने विचार विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से वर्तमान महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ( खरखौदा) को पुनः महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया और जिला अध्यक्ष पद पर मनोज त्यागी (नूर नगर, सिहानी) को नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि गाजियाबाद जनपद में पुनीत त्यागी व मनोज त्यागी के नेतृत्व में त्यागी समाज नये आयाम स्थापित करेगा। दोनों के नेतृत्व में समाज कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य करते हुए एक नये परिवर्तन की शुरुआत करेगा। बैठक में उपस्थित नितिन त्यागी, संदीप त्यागी, नवीन त्यागी, विनित त्यागी पूर्व पार्षद, रविन्द्र त्यागी, रामकिशन त्यागी, नीरज त्यागी, प्रेमचंद त्यागी आदि ने नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *