Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 10:36:27 AM

वीडियो देखें

नेता प्रतिपक्ष जूली पर विवादास्पद बयान का विरोध

नेता प्रतिपक्ष जूली पर विवादास्पद बयान का विरोध

कांग्रेस ने केशवपुरा, कोटा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जलाए ज्ञानदेव आहूजा के पुतले

  • -भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक को निलंबित कर मांगी‌ ‌सफाई

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अलवर में राम मंदिर दर्शन के बाद भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा द्वारा दिए विवादास्पद बयान और फिर उसके बाद मंदिर में गंगाजल छिड़कने के मामले में कांग्रेस ने केशवपुरा, कोटा कलेक्ट्रेट आदि स्थानों पर प्रदर्शन कर पुतलेे फूंके।

जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी की अगुवाई में मंगलवार दोपहर 1 बजे केशवपुरा चौराहे पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर ज्ञानदेव आहूजा का पुतला जलाया। त्यागी ने कहा कि भाजपा नेता अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसे कांग्रेस जन बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि प्रदर्शन में कोटा दक्षिण उपमहापौर पवन मीणा, प्रमोद त्रिपाठी, दिलीप पाठक, जितेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री रामेश्वर सुवालका, राजकुमार बोयत, शिवराज गुंजल आदि मौजूद रहे। साथ ही जिला‌ कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया, अजय भान सिंह शक्तावत, सचिव राजू पहाड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर आहूजा का पुतला जलाया। प्रदर्शन में सेवादल प्रदेश सचिव अमित सूद, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप सुमन, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष चेतन मेवाड़ा, शहर कांग्रेस सचिव मंजू चौधरी, सेवा दल प्रदेश सचिव रजिया बानो आदि मौजूद रहे। वहीं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव संजय यादव के नेतृत्व में ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महावीर नगर थर्ड चौराहे पर काली पट्टी बांधकर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। इसमें देहात कांग्रेस सचिव चेतन सोलंकी, शहर कांग्रेस सचिव राहुल पुरुसवानी आदि ने भाग लिया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *