रिपोर्ट : मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार
गाजियाबाद, 26 अप्रैल 2025। मोदी सरकार के द्वारा भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत विश्वविद्यालय महाविद्यालय संवाद कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुखविंदर सोम क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा पश्चिम की गरिमामय उपस्थिति में सी सी आर कॉलेज लोनी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापक श्याम सुंदर शर्मा अध्यक्ष वित्त विहीन स्कूल एसोसिएशन लोनी द्वारा की गई। संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुखविंदर सोम अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी सुरक्षा बलों पर दबाव कम होगा और नागरिक एक साथ मतदान कर पाएंगे भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र और सशक्त बनेगा वह भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के लिए दीर्घकालिक समाधान हो सकता है, उन्होंने जानकारी दी कि मोदी सरकार के कार्यकाल में एक राष्ट्र एक चुनाव को लोकसभा से पारित कराया गया इसके पक्ष में 289 मत प्राप्त हुए और विपक्ष में189 मत पड़े। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी चैन पाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार द्वारा पूरे भारतवर्ष में एक राष्ट्र एक चुनाव लागु करवाकर चुनावों से बढ़ रहे आर्थिक दबाब को कम करने में मदद मिलेगी। जिला समन्वयक पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने जानकारी दी कि मोदी सरकार पूरे राष्ट्र में एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम करके भारतीय नागरिकों को जागरूक करने का कार्य कर रही है, इसी के अंतर्गत आज महाविद्यालय विश्वविद्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, वरिष्ठ अध्यापक श्याम सुंदर शर्मा, सोमदत्त, सलीम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य रूप से संवाद कार्यक्रम जिला संयोजक नवेंदर गौड़, जिला सहसंयोजक राजकुमार चौधरी, संयोजक देवराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता सहित अध्यापक गण छात्र छात्राएं एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






