हिताधिकारियों डीएम ने भेंट की रू. 15 लाख 04 हज़ार 425 की धनराशि
बहराइच 03 मई। थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रान्तर्गत राजगढिया राइस मिल के ड्रायर में हुई दुर्घटना में मृतक श्रमिक गफ्फार पुत्र वाहर अली के हिताधिकारियों को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपने कार्यालय कक्ष में रू. 15,04,425=00 की धनराशि का भुगतान आदेश प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को घटित घटना में 05 श्रमिकों की मृत्यु हुई थी। जिसमें से 04 श्रमिकों के हिताधिकारियों को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर रू. 47 लाख 01 हज़ार 212 की धनराशि का भुगतान आदेश हस्तगत किया जा चुका है। इस प्रकार मिल दुर्घटना में मृतक 05 श्रमिकों के हिताधिकारियों को कुल रू. 62 लाख 05 हज़ार 637 की धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में उपलब्ध करायी गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






