Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 4:13:38 PM

वीडियो देखें

इटावा में सीटू‌ का तहसील सम्मेलन 24 को

इटावा में सीटू‌ का तहसील सम्मेलन 24 को

तैयारियों को लेकर सीटू पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

इटावा/ कोटा। इटावा में सीटू‌ का तहसील सम्मेलन 24 जलाई को आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर मजदूर किसान भवन में बुधवार को सीटू यूनियन के तहसील पदाधिकारियों की बैठक यूनियन उपाध्यक्ष कामरेड गोपाललाल महावर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सीट यूनियन महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि निर्माण मजदूर यूनियन सीटू इटावा का तहसील सम्मेलन 24 जुलाई को करने और यूनियन की नई कार्यकारणी का गठन करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार तय तारीख को निर्माण मजदूर यूनियन का 7 वें सम्मेलन की तैयारियो को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही मजदूरों से संपर्क करने के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। सम्मेलन में जिले और राज्य के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में यूनियन के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव प्रेम पेंटर, उपाध्यक्ष, अमोलक चंद, द्वारका प्रसाद, रवि प्रकाश, कमल कुमार, कार्यवाही अध्यक्ष गोपाललाल महावर, महामंत्री मुरारीलाल बैरवा उपस्थित रहे। सभी ने सर्व सम्मति से निर्णय लेकर यूनियन के तहसील सम्मेलन को इटावा में सफल बनाने पर जोर देते हुए इटावा क्षेत्र के मजदूरों से 24 को इटावा पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *