Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 4:14:17 PM

वीडियो देखें

जेके फैक्ट्री के मजदूरों को बकाया वेतन भुगतान की बंधी आस, दस्तावेज होने लगे जमा

जेके फैक्ट्री के मजदूरों को बकाया वेतन भुगतान की बंधी आस, दस्तावेज होने लगे जमा

18 फरवरी से चल रहे धरने को कल 5 महीने हो जाएंगे पूरे

सीपीआईएम की राष्ट्रीय नेता कल करेंगी धरने को संबोधित

कोटा/ इटावा। राजस्थान सरकार के जेके फैक्ट्री की जमीन को अधिग्रहीत करने तथा अराफात के निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मजदूरों के अब बकाया वेतन भुगतान की आस बंधने लगी है। इसके लिए धरना स्थल पर सीटू की तीनों यूनियनों ने मजदूरों के दस्तावेज जमा करना शुरू कर दिया है। वहीं शुक्रवार को धरने के पांच माह पूरे होने पर सीपीआईएम नेता वृंदा करात कोटा में जेके फैक्ट्री के मजदूरों को संबोधित करेंगी।
सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि जेके फैक्ट्री के मजदूरों का लड़ने वाले एडवोकेट मोहम्मद अकरम ने धरने में उपस्थित मजदूरों और सीटू नेताओं को जानकारी दी है कि सरकार जल्द ही बकाया वेतन भुगतान कर सकती है। वहीं जेके के मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह ने कहा कि सीटू के लाल झंडे की ताकत और मजदूरों के सहयोग से धरना 149 वें दिन में जा पहुंचा है। कोटा में मजदूरों के संघर्ष ने इतिहास रच दिया है। जब-जब भी शोषण के खिलाफ संघर्ष होगा, जेके मजदूरों के इस संघर्ष को याद किया जाएगा।

149 वें दिन धरने को इन्होंने किया संबोधित

149 वें दिन धरने को अली मोहम्मद, कालीचरण सोनी, सतीश त्रिवेदी, केदार जोशी, महिला मजदूर जाहिदा बानो, रामकन्या देवी, राजकुमारी देवी, मनभरी देवी, कैलाशी देवी ने सम्बोधित किया। वहीं‌ धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *