Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:58:01 PM

वीडियो देखें

नर्सिंग संविदा कर्मियों ने रैली निकाल कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

नर्सिंग संविदा कर्मियों ने रैली निकाल कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

ठेकेदार की शवयात्रा निकालकर किया अंतिम संस्कार

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एडीएम को सौंपा ज्ञापन

कोटा। ढाई माह से मानदेय नहीं मिलने और बिना नोटिस दिए काम से हटाने के विरोध में आंदोलन कर रहे नर्सिंग संविदा कर्मियों ने शनिवार को छठे दिन ठेकेदार की शवयात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया। सभी संविदा कर्मी रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे। जहां सड़क पर बैठकर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार नर्सिंग छात्र संगठन भारत की ओर से जेके लोन अस्पताल में कार्यरत संविदा नर्सिंग कर्मियों के आंदोलन के छठे दिन आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी सड़कों पर उतर कर नर्सिंग संविदा कर्मियों को अपना समर्थन दिया। आप पार्टी के कोटा जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी सिंघल के नेतृत्व नर्सिंग कर्मियों ने जेकेलोन अस्पताल से रैली निकाल कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां धरना प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग कृष्णा शुक्ला को ज्ञापन सौंप समाधान की मांग की।

आजिविका अधिकार का उल्लंघन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी सिंघल ने बताया कि जेकेलोन में लंबे समय से कार्यरत संविदा नर्सिंग कर्मचारियों को ठेकेदार ने बिना नोटिस के कार्यमुक्त कर दिया। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।। वहीं मई से अब तक का मानदेय भी नहीं दिया, जो आजीविका के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने 7 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

अस्पताल अधीक्षक व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी

नर्सिंग छात्र संगठन भारत के जिलाध्यक्ष फैयाज खान ने बताया कि सुबह बड़ी संख्या में संविदा नर्सिंग कर्मी जेकेलोन अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। वहां धरना देकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। खान ने बताया कि जब ड्यूटी पर जाते हैं तो रजिस्ट्रर गायब कर दिया जाता है। उपस्थिति रजिस्टर में साइन नहीं करने दिए जाते। जिससे हमारी ड्यूटी होते हुए भी काउंट नहीं हो रही। जबकि हमारी जगह नई भर्ती कर ली गई है। उन्हें मानदेय दिया जा रहा है और हमारा रोक लिया है।। अस्पताल अधीक्षक से लेकर ठेकेदार तक को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

नर्सिंग कर्मियों ने यह रखी मांग

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व नर्सिंग कर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना सूचना हटाए संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति की वैधानिक जांच करवाई जाए। बकाया वेतन का भुगतान करवाया जाए। तीन साल की अवधि पूरी करवाकर अनुभव प्रमाण पत्र जारी करवाया जाए। ठेकेदार की भूमिका की जांच व सख्त कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *