Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:57:21 AM

वीडियो देखें

जमीन अधिग्रहण के बावजूद सरकार ने नहीं किया भुगतान

जमीन अधिग्रहण के बावजूद सरकार ने नहीं किया भुगतान

बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर 154 वें दिन भी जारी जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना

कोटा/ इटावा। जेके फैक्ट्री की जमीन का अधिग्रहण करने बावजूद सरकार ने अभी तक मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं क्या है। जिससे मजदूरों में काफी आक्रोश है।
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि जेके फैक्ट्री की जमीन सरकार द्वारा अधिग्रहित करने के बावजूद मजदूरों का बकाया वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे मजदूरों में आक्रोश बढ़ रहा है। 154 वें दिन सोमवार को धरने में 300 से अधिक मजदूर शामिल हुए। धरने के संचालक और जेके के मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह ने कोटा के जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे मजदूरों के हित में आगे आएं और सरकार से बकाया वेतन दिलाने तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करवाने की मांग करें। उन्होंने कहा कि सीटू के बैनर तले मजदूरों का यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक बकाया वेतन नहीं मिलता।

154 वें दिन धरने को इन्होंने किया संबोधित

सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सोमवार को 154 वें दिन धरने को कामरेड नरेंद्र सिंह, हबीब खान, उमाशंकर, अली मोहम्मद, कालीचरण सोनी, सतीश त्रिवेदी, सीताराम, केदार जोशी, मदन मोहन शर्मा, लटूरलाल और हनुमान सिंह आदि मजदूर नेताओं ने संबोधित किया। धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *