करीब एक वर्ष से गांव की तलाई में मगरमच्छ होने से लोग परेशान थे। कुछ दिनों पूर्व खेतों में मगरमच्छ के बच्चे भी दिखाई दिए थे। इससे पूर्व भी एक मगरमच्छ को तलाई से वन विभाग रेस्क्यू कर चुका है। क्षेत्र में चंबल नदी में पानी आने के बाद नदी से मगरमच्छ पानी के साथ ही तलाई में आ गए थे। जिससे लोगों में डर और भय बना हुआ था।
उपखंड स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं हयात
इटावा सहित क्षेत्र में समाजसेवी हयात खान निस्वार्थ भाव से सांप सहित मौसमी जीवों का रेस्क्यू करते हैं। इसके अलावा कई बार कई लोगों को नदी नालों में से बचा चुके हैं। साथ ही प्रशासन का सहयोग करते हैं। कई बार उपखंड स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों ने उनको निस्वार्थ सेवा से किए जा रहे कार्यों के लिए जिला स्तर पर सम्मानित करने की मांग की है।
बंजारी गांव की तलाई के पास मगरमच्छ
की सूचना मिली थी। उसके बाद समाजसेवी हयात खान टाइगर ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। उसको सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ दिया गया है।
-धर्मराज गुर्जर, रेंजर, खातौली रेंज
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









