Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:57:00 AM

वीडियो देखें

धरना स्थल पर तिरंगा फहराकर शहीदों को किया याद

धरना स्थल पर तिरंगा फहराकर शहीदों को किया याद

धरना स्थल पर तिरंगा फहराकर शहीदों को किया याद

-बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा धरने पर बैठे जेके मजदूरों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

-बीजेपी सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप

 

बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट पर 18 फरवरी से धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों ने धरने के 179 वें दिन शुक्रवार को धरना स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि जेके फैक्ट्री के मजदूरों ने स्वतंत्रता दिवस के 79 वें पर्व पर धरना स्थल पर तिरंगा फहराकर आजादी के शहीदों को याद किया। साथ ही अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू नेताओं ने बीजेपी सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना और मजदूरों के हक हड़पने का आरोप लगाया। 179 वें धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने कहा कि देश 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन जेके फैक्ट्री के मजदूर पिछले 28 साल से अपने बकाया वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। धरना स्थल पर जेके फैक्ट्री के मजदूर नेता हबीब खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीद मजदूरों, किसानों, छात्रों, क्रांतिकारियों और सैनिकों की कुर्बानियों को याद किया। कामरेड उमाशंकर और नरेंद्र सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर सरकार से अपना बकाया वेतन मांग रहे हैं, जो 28 साल के ब्याज सहित 500 करोड़ रुपए से अधिक का है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री की मशीनें चुराने वाले आजाद घूम रहे हैं। जबकि मेहनतकश मजदूरों को 6 महीने से कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना देना पड़ रहा है। फैक्ट्री की लीज डीड रद्द होने और कोर्ट द्वारा मालिकाना हक खारिज करने के बावजूद बीजेपी सरकार मजदूरों का भुगतान करने से पीछे हट रही है।

 

179 वें दिन धरने को इन्होंने किया संबोधित

 

सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 179 वें दिन धरने को संबोधित करने वालों में कामरेड उमाशंकर, नरेंद्र सिंह, हबीब खान, अली मोहम्मद, दुलीचंद बोरदा, अशोक सिंह, गिरजा शंकर पांडे, केदार जोशी, कालीचरण सोनी, लटूरलाल बैरवा, हनुमान सिंह, सतीश त्रिवेदी, गोपाल शर्मा, रजनी शर्मा आदि शामिल थे। मजदूरों ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद, मजदूर-किसान एकता जिंदाबाद, पूंजीवाद हो बर्बाद के नारे लगाते हुए जिला कलक्टर से बकाया वेतन जल्द दिलाने की मांग की। धरना स्थल पर सभी को मिठाई बांटी गई।

 

सीटू कार्यालय पर भी फहराया झंडा

 

जेके फैक्ट्री के मजदूरों ने सीटू कार्यालय इंद्रा गांधी नगर और पार्टी कार्यालय केशोपुरा में सुबह 8 और 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू नहीं होते, तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *