Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:57:21 AM

वीडियो देखें

जेके मजदूरों के आंदोलन को सात माह पूरे

जेके मजदूरों के आंदोलन को सात माह पूरे

बकाया भुगतान की मांग को लेकर 210 वें दिन भी जारी रहा धरना

कोटा। बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट परिसर में 18 फरवरी से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना सोमवार को 210 वें दिन भी जारी रहा।
सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि जेके सिंथेटिक्स के 4200 मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट पर सीटू के लाल झंडे तले चल रहा अनिश्चित कालीन धरना 210 दिनों से जारी है। धरने का नेतृत्व कॉमरेड हबीब खान, कॉमरेड उमाशंकर, और कॉमरेड नरेंद्र सिंह कर रहे हैं।
मजदूरों का आरोप है कि सरकार ने फैक्ट्री की जमीन का तो अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन आंदोलन के सात माह बाद भी 4200 मजदूरों के 500 करोड़ रुपए से अधिक के बकाया वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया है। इससे मजदूरों और कोटा की जनता में सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धरने में शामिल मजदूरों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
मजदूरों ने मांग की है कि सरकार बकाया वेतन का भुगतान कराए और फैक्ट्री की मशीनों को चोरी कर बेचने वालों को गिरफ्तार कर जेल में डाले। धरने को 210 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे मजदूरों में नाराजगी और बढ़ रही है।

210 वें दिन धरने में ये रहे शामिल

सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सोमवार को 210 वें दिन धरने में कॉमरेड अशोक सिंह, कॉमरेड उमाशंकर, कॉमरेड अली मोहम्मद, कॉमरेड सतीश त्रिवेदी, कॉमरेड कालीचरण सोनी, कॉमरेड हबीब खान, कॉमरेड नरेंद्र सिंह, कॉमरेड महावीर प्रसाद, कॉमरेड मदन मोहन, कॉमरेड मोहम्मद मंसूरी, कॉमरेड लटूरलाल, भूली बाई, रहीसा बानो, गीता बाई सहित सैकड़ों मजदूर, महिलाएं, सीटू सदस्य, और माकपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *