गोंडा जिले : में गांव के रहने वाले मंगलहर दत्त सिंह की पुत्री की उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में ससुराल वालों ने दहेज न मिलने के कारण हत्या कर दी। इसकी खबर सुनते ही यहां परिवार में कोहराम मच गया। पिता की ओर से दी गई तहरीर के बाद वहां की पुलिस ने आरोपित ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम प्रधान विष्णुदत्त सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई मंगलहर दत्त सिंह की पुत्री उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में एक परिवार के यहां ब्याही थी। सूचना मिली कि 19 जनवरी को उसकी उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी खबर पाते ही परिवारीजन ऋषिकेश पहुंचे जहां पिता की तहरीर पर ससुराली वालों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है।
पिता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक 7 मार्च 2018 को उन्होंने अपनी पुत्री की शादी ऋषिकेश के पीयूष सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए लड़की को प्रताड़ित करते आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में ससुर एसएन सिंह, सास इसरावती, ननद काजल सिंह, चचिया सास मंजू सिंह उर्फ लल्ली सिंह व चचिया ससुर विजयकांत सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
आरोप है कि ससुराली वाले लगातार 20 लाख रुपए के एक बड़ी चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न कर पाने के कारण लड़की को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। घटना की खबर सुनकर मृतका के मायका भरहापारा में घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लगा हुआ है।
क्षेत्र के एमएलसी रणविजय सिंह भी शोक संवेदना व्यक्त करने मृतका के मायके पहुंचे। वजीरगंज एसओ ने बताया कि ऋषिकेश पुलिस से इस सम्बन्ध में सम्पर्क साधा गया है। हर संभव मदद की जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






