Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 12:40:22 PM

वीडियो देखें

कुमारगंज:पूंजी कंपनी करोड़ों लेकर हुई फरार कुमारगंज थाने में क्षेत्राधिकारी से निवेशकों ने की फरियाद

कुमारगंज:पूंजी कंपनी करोड़ों लेकर हुई फरार कुमारगंज थाने में क्षेत्राधिकारी से निवेशकों ने की फरियाद
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार #ERROR! की रिपोर्ट

कुमारगंज(अयोध्या) ! कस्बा कुमारगंज में संचालित धन दोगना करने वाली पूंजी कम्पन्नी श्रीराम बुलियन के खिलाफ सैकड़ो निवेशकों ने रविवार को दर्ज कराए गए मुकदमें में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते थाना का घेराव कर कार्यवाही करने की मांग की। उक्त कम्पन्नी ने क्षेत्र के सुल्तानपुर, अयोध्या व अमेठी जनपद के करीब पांच सौ निवेशकों से पैंसा साल भर में दूना से अधिक देने का लालच देकर जमा कराया गया था लेकिन बीच में ही कम्पन्नी बिना पैंसा दीए ही भाग गई जिसके खिलाफ कुमारगंज थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष खुशीराम कौशल ने बताया कि आठ महीने से इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है लेकिन पुलिस अभी तक जांच में कोई तेजी नहीं दिखा रही घेराव की जानकारी मिलते ही सीओ मिल्कीपुर आरके राय ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराते एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए विवेचक को निर्देशित किया। घेराव के दौरान संजीव सिंह, अंकित कसौधन, विपिन कुमार, निर्मल, संदीप कुमार, जयदीप, राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ ने बताया कि उक्त फर्जी कंपनी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपियों ने कोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है। जो भी पीड़ित है वे सभी लोग आकरके स्वयं मुकदमा लिखा सकते हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *