Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 3:50:45 AM

वीडियो देखें

सिद्धार्थनगर। भगवान से टूटी आश किसान हुए परेशान

सिद्धार्थनगर। भगवान से टूटी आश किसान हुए परेशान
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार अम्बिका पाठक की रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के किसान बारिश न होने से काफी परेशान हैं। बादल उमड़ उमड़ कर भी नही बरस रहें। ऐसे में जगह जगह मंदिरो शिवालयो में रामायण कीर्तन कर किसान भगवान से पानी की आस लगाये हुए है। समय रहते यदि बारिश नही हुईं तो काफी फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
किसान लखन, राम सेवक, भदई जो कासडीह के बरगदवा के निवासी हैं मिलने पर उनका कहना है घर मे जो कुछ पूंजी था उसे लगा चुके है। अब ऊपर वाले को जो करना है वही करेंगे खेतों की स्थिति यह है कि खेत चिटक चुके हैं। बारिश नही होने से कुछ किसान पम्पिंग सेट से खेतों में पानी भर रहे हैं। परंतु ज्यादातर किसान अभी भी बारिश की राह तक रहे हैं।
किसान केशव का कहना है हमारा रोज दिहाड़ी का काम है दिहाड़ी में इतना पैसा मिल नही पाता की डीज़ल खरीदकर पानी चला सकू। केशव जैसे तमाम किसानों को यही हाल है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *