विश्व कप 2019 में भारत ने अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला जिसमें भारतीय टीम को 6 विकेट से जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 2 नए रिकॉर्ड कायम किए है। उन्होंने कल बतौर विकेटकीपर अपनी 600वीं पारी खेली और वह ऐसा करने वाले एकमात्र विकेटकीपर है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर 596 पारियों में विकेटकीपिंग कर चुके हैं।
इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने युज़वेंद्र चहल की करिश्माई गेंद पर एंडिले फेहलुकवायो को स्टंप आउट कर दिया और इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी की लिस्ट ए क्रिकेट में 139 स्टंपिंग हो गई है। इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान टीम के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एंडिले फेहलुकवायो की स्टंपिंग करने के बाद बड़ा रिकॉर्ड बनाया। विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 33 शिकार किए हैं,और वह विश्व कप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले तीसरे विकेटकीपर है। उन्होंने इस मामले में ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 32 शिकार किए थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






