(रिपोर्ट : रूद्र आदित्य ठाकुर) इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला जायेगा. यह एक ऐतिहासिक मैच है क्योकि अफगानिस्तान अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलेगी.यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा.इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी और इंग्लिश में होगा और मैच की डिजिटल प्रसारण हॉटस्टार पर होगा.अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौपी गयी है.इस मैच के लिए विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और भुवनेस्वर कुमार को आराम दिया गया है.वही अफगानिस्तान की बात करे तो हल ही में बांग्लादेश को टी ट्वेंटी में 3-0 से हराया था.अफगानिस्तान के पास गजब की स्पिन गेंदबाजी है जिससे भारत के बल्लेबाजों को बचाना पड़ेगा.भारत की संभावित एकादश
शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी
अफगानिस्तान की संभावित एकादश
शहजाद, जनात, स्टेनकजाई, जमाल, शाहीदी, नबी, जजाई, शेनवारी, राशिद, शिरजाद, हमजा
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









