चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मंगलवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले सप्ताह बीमार थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मंगलवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले सप्ताह बीमार थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार के मैच में उनके खेलने पर फैसला टॉस से पहले लिया जाएगा।
फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘धोनी ठीक हो रहे हैं। वह पिछले सप्ताह बीमार थे। हम उनके खेलने पर फैसला बुधवार को लेंगे। ’’ धोनी ने अभ्यास में भी भाग नहीं लिया।
दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और रवींद्र जडेजा की उपलब्धता के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘फाफ ठीक है। जडेजा भी अभ्यास कर रहा है। वे दिल्ली के खिलाफ मैच खेल सकते हैं। ’’
धोनी के नहीं खेलने पर उसकी भरपाई कैसे करेंगे, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास कई बड़े खिलाड़ी हैं जो चल नहीं पा रहे। हमें आखिरी चार मैचों में उनसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ’’
बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में धोनी नहीं खेले थे और चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






