कॉमरेड वृंदा करात करेंगी सेमिनार को संबोधित
कार्यक्रम को लेकर सीपीआईएम जिला कमेटी की बैठक संपन्न
बकाया भुगतान की मांग को लेकर 193 वें दिन भी जारी जेके मजदूरों का धरना
कोटा/ इटावा। लोकतंत्र बचाओ समिति कोटा का मौजूदा राजनैतिक हालात पर सेमिनार और जनसंवाद कार्यक्रम 2 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसको सीपीआईएम नेता और पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात संबोधित करेंगी। कॉमरेड वृंदा करात के कोटा दौरे को लेकर सीपीआईएम की जिला समिति की बैठक शुक्रवार को कोटा के नयापुरा स्थित आरएमएसआरयू कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बीच बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा जेके मजदूरों का धरना 193 वें दिन भी जारी रहा।
सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि धरने को समर्थन देने के लिए सीपीआईएम की राष्ट्रीय नेता, पूर्व सांसद और पॉलित ब्यूरो सदस्य कामरेड बृंदा करात 1 सितंबर को कोटा के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वे धरने को संबोधित करेंगी और आमसभा में भाग लेंगी।
सीपीआईएम कोटा जिला सचिव कामरेड हबीब खान ने बताया कि कामरेड बृंदा करात के दौरे और सभा की तैयारियों को लेकर सीपीआईएम जिला कमेटी की बैठक आरएमएसआरयू कार्यालय, नयापुरा, कोटा में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कामरेड बृंदा करात 1 सितंबर को सुबह 11 बजे धरने को संबोधित करेंगी और दोपहर 1 बजे बारां में आदिवासी समुदाय की सभा को संबोधित करेंगी। रात्रि विश्राम कोटा में होगा। अगले दिन 2 सितंबर को सुबह 11 बजे वे पत्रकार वार्ता करेंगी और दोपहर 1 बजे आरएमएसआरयू कार्यालय में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में देश के मौजूदा हालातों पर जनता को जागरूक करेंगी।
वहीं कामरेड अली मोहम्मद, उमाशंकर, नरेंद्र सिंह और महिला मजदूर उर्मिला देवी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सात महीनों से जेके मजदूर जिला कलेक्ट्रेट पर बकाया वेतन की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। लेकिन बीजेपी सरकार को मजदूरों की पीड़ा नजर नहीं आती।
193 वें दिन धरने को इन्होंने किया संबोधित
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 193 वें दिन धरने को कामरेड अशोक सिंह, लटूरलाल, सतीश त्रिवेदी, कालीचरण सोनी, केदार जोशी और महावीर प्रसाद ने संबोधित किया।
बैठक में ये रहे मौजूद
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि कॉमरेड वृंदा करात के दौरे को लेकर आयोजित बैठक में कामरेड दुलीचंद बोरदा, हबीब खान, अली मोहम्मद, उमाशंकर, नरेंद्र सिंह, रमेश चंद गुप्ता और गोपाल शर्मा उपस्थित रहे
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









