एक तरफ सरकार द्वारा महिलाओं के साथ बढ़ते हुए अपराध को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए थानों में महिला ट्रैक का निर्माण और प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है वही उसके बाद भी दुष्कर्म के मामले कम नहीं हो रहे है ऐसे ही एक ताजा मामला
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया जहाँ कोल्हुई पुलिस ने तहरीर मिलते ही तत्परता दिखाई मुकदमा पंजीकृत करते हुए दुराचार के आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना अंतर्गत जिगिनिहा पेट्रोल पंप के निकट एक गांव की एक नाबालिग बालिका अपनी माँ साथ गाँव के सीवान में घास काटने और बकरी चराने गयी थी। घास काटते वक्त बकरी थोड़ी दूर चरते हुए निकल गयी। जिसके पीछे बालिका भी गयी। आगे सुनसान जगह पर पहले से ही घात लगाये बैठे दो युवको ने पहले बालिका से उस का मोबाइल नंबर माँगे। लड़की ने मोबाइल नंबर देने से मना कर दी। फिर दोनों युवकों ने सुनसान जगह का फायदा उठा कर बालिका के साथ दुष्कर्म किये। इस के बाद बालिका रोते हुए अपने माँ के पास आकर सारी बात बतायी। घटना को सूनकर
बालिका की माँ बेहाल हो गयी। घर जाकर सारी बात परिजनों से बतायी। पीडि़ता की मां ने कोल्हुई थाने में पुलिस को सूचना दी। कोल्हुई पुलिस ने मौके पर जाकर तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार युवक बगल के गाँव निवासी अंगद अग्रहरि और अर्जुन बताया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बालिका के माँ के तहरीर पर कोल्हुई पुलिस ने अंगद अग्रहरि पर धारा 376 व अर्जुन पर 354 आई पी सी व् 3/4/7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल के लिए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कोल्हुई राम सहाय चौहान ने बताया कि एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने व् दुसरे पर अश्लील हरकत करने व कपड़ा फाड़ने का आरोप है। दोनों युवकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






