महराजगंज/बृजमनगंज।
जनपद महराजगंज बृजमनगंज ब्लॉक के सोनाबन्दी चौराहे के पास रहीमपुर टोले पर फरेंदा ब्लॉक के सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एवमं वरिष्ठ नेता अमित चौबे द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें गांव के युवा बुजुर्ग महिलाये एकत्रित हुई सपा नेता ने पूर्व में किये गये समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किये गए विकास कार्यो के उपलब्धियो गिनाते हुए प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आज बेरोजगारी मंहगाई भष्टाचार लूट एवमं हत्या तेजी से हो रही है जहाँ कोरोना के इस संकट काल में लोगो को रोजगार की जरूरत है वहाँ भाजपा सरकार मंदिर बनाने मे लगी हुई है गड्डा मुक्त कहने वाली भाजपा शासन में आज भी चारो तरफ सड़के टूटी फूटी दिखाई दे रही है।
सपा नेता अमित चौबे ने कहा कि गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा से जनता ऊब चुकी है। सपा की सरकार थी तो समाजवादी पेंशन, बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक योजनाएं संचालित हुई और इसका लाभ लोगों को मिला। भाजपा की तानाशाही से देश की जनता ऊब चुकी है।
2022 में प्रदेश में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। शिक्षामित्रो के साथ जो भी अन्याय हुआ है हमारी सरकार बनने पर पुनः उन्हें खोया पद दिया जायेगा। इसी क्रम में सपा नेता अमित चौबे एवम समाज सेवी विनोद जायसवाल ने एसडीएम पद पर चयनित स्वेता गुप्ता के आवास बृजमनगंज कस्बे में पहुँचकर उनके पिता सुबास गुप्ता को अपने हाथों से मिठाई खिला कर शुभकामनाएं देते हुए उनकी पुत्री की उज्वल भविष्य की कामना की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






