महराजगंज।
जनपद महराजगंज के सोनौली नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी सुनौली की अचानक मौत परिजनों ईस्ट जनों शुभचिंतकों को गहरा धक्का लगा। मिली जानकारी के अनुसार दो दिनो से थी तबीयत खराब गोरखपुर में चल रहा था इलाज। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनका
पार्थिव शरीर को गोरखपुर से पैतृक गांव फरेंदी तिवारी आने का परिजन कर रहे इंतजार लोग।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत दो-तीन दिनो से ठीक नहीं थी उनका इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था जहां आज सुबह उनका स्वर्गवास हो गया। सुधीर त्रिपाठी पूर्व में अपने पैतृक गांव फरेंदी तिवारी से ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। इन्होंने सोनौली को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया। उनके प्रयास से सफलता मिली सोनौली को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष की महिला सीट पर सुधीर त्रिपाठी की पत्नी को जनता के सहयोग एवं आशीर्वाद से पहली ही बार में अध्यक्ष की कुर्सी हासिल हुई। पहले ही कार्यकाल मे बतौर अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। सोनौली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जा दिलाने के प्रयास रत रहे। हमेशा लोगों का सहयोग करते रहने वाले विकास पुरुष के आकस्मिक निधन पर लोगों ने कहा कि चला गया एक विकास पुरुष।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






