महराजगंज/बृजमनगंज।
बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरौलिया के रसोइया टोला में एक सफ्ताह पूर्व दो परिवारों के बीच मार पीट हुआ जिसमें एक पक्ष के दो सगे भाई गंगोत्रीनाथ त्रिपाठी व चंद्रशेखर त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके सम्बंध में पीड़ित पक्ष द्वारा थाने पर चार नामजद के विरुद्ध तहरीर 27 अगस्त को दिया गया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया। परिवार में दो जिम्मेदार पुरुष की हालत गम्भीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार के घर तीन पुत्रियां व महिलाएं ही है। इसके बावजूद बृजमनगंज पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के घर जा कर लड़कियों तथा महिलाओं को थाने पर बुलाया जा रहा है। जिसमें अपने पिता व चाचा के देखभाल व इलाज तथा न्याय की गुहार के लिए दो पुत्रियां निरंतर भटकने को मजबूर है। एक सफ्ताह के बाद भी किसी आरोपी की न तो गिरफ्तारी की गई और न ही मुकदमा लिखा जा रहा है। पुलिस मामले की लीपापोती करने मे लगी हुई है। आरोपीयों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार धमकाया जा रहा है। पुत्रियों द्वारा एसओ को सूचना देने पर एसओ बृजमनगंज द्वारा सबूत मांगा जा रहा। उक्त संबंध में पीड़ित की पुत्री ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40018720013770 के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई।
मीडिया कोबृजमनगंज थानाध्यक्ष नेबताया कि कार्यवाही की गई है एवं धारा 151 मे चालान किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






