महराजगंज/देवरिया।
जनपद देवरिया के थाना क्षेत्र भलुअनी मे आज दिनांक 22/08/2020 दिन शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के चकरा भार्गव से डुमरी जाने वाले मार्ग के समीप खेत के गड्ढे में एक अज्ञात युवती का शव दिखाई पडने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मृतिका जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष के आस पास होगी। युवती क्रीम कलर की समीज व हरे कलर का सलवार पहने हुई थी। मौके पर पहुचे भलुअनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि देखने से शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। पीठ पर चोट के निशान दिख रहे है। हत्या कही और कर शव को यहां फेका गया है। शव को पहचानने में आस पास के लोगो ने अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही मे जुटी। बरहज सीओ दिनेश सिंह यादव ने भी मौका की जांच पड़ताल की। मौके पर महिला कांस्टेबल नेहा यादव, सिम्पी यादव, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह,दिलीप यादव, प्रिन्स उपाध्याय उपस्थित थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






