Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 7:11:24 PM

वीडियो देखें

महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा रेलवे स्टेशन के पास पोखरे मे मिला अग्यात युवक का शव

महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा रेलवे स्टेशन के पास पोखरे मे मिला अग्यात युवक का शव
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट

महराजगंज/नौतनवा।
जनपद महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र आज दिनांक.22/08/2020दिन शनिवार की सुबह नौतनवां रेलवे स्टेशन के पास पोखरे मे एक युवक का शव उतराते हुए दिखाई पडने पर स्थानीय लोगों मे हडकंप मच गया। देखते ही देखते थोड़ी देर में काफी लोग वहां पर इकठ्ठा हो गये। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत आरपीएफ पुलिस के इन्स्पेक्टर भागीरथी एवं नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंची गयी। पुलिस ने लोगो की मदद से लाश को बाहर निकलवाया। और पोस्टमार्टम के लिए भेजने के तैयारी में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाया था। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने बताया की 2 दिन पूर्व एक व्यक्ति रात्रि करीबन 10:30 बजे के लगभग शराब के नशे में चूर होकर अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी करके पोखरे में कूद गया था, जिसके बाद उसकी कोई जानकारी नही मिली। लावारिस मोटरसाइकिल को स्थानीय पुलिस ने बीते शुक्रवार की सुबह अपने कब्जे में ले लिया था। लोगों का अनुमान है कि शायद यह वही व्यक्ति तो नहीं जो 48 से 72 घंटे के बाद फूल कर पोखरे में उतराया दिखा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *