नौतनव। जनपद महाराजगंज के नौतनवा नगर के उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नौतनवा नगर में स्थित समस्त दुकानों की सदस्यता प्रमाण पत्र नि:शुल्क वितरण किया गया है व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह की नेतृत्व में नौतनवा नगर में नित्य भ्रमण कर सभी दुकानों व उद्योगपतियों की सदस्यता प्रमाण पत्र निःशुल्क वितरण किए जाने का कार्य चल रहा है
जानकारी के लिए बता दें नौतनवा नगर में उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में इस वर्ष व्यापारियों की सदस्यता प्रमाण पत्र नि:शुल्क वितरण की जा रही है साथ ही बता दें पूर्व में अर्थात प्रत्येक वर्ष व्यापारियों की सदस्यता प्रमाण पत्र के लिए ₹100 सहयोग राशि देना होता था विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से प्रभावित है देश में लॉकडाउन लगने से व्यापारियों को राहत देते हुए इस वर्ष सदस्यता शुल्क नहीं लिया जा रहा है और नगर में भ्रमण कर प्रत्येक व्यापारी को प्रमाण पत्र वितरित किया जा रहा है इसमें उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, महामंत्री कमलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मेहताब अहमद, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि मोदनवाल, विनोद पटवा, राजा सिंह, चेतन चौहान, नफीस अहमद एवं आदि संस्था के सहयोगीगण मौजूद रहे
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






