जनपद महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के पकौली ग्राम सभा में मनरेगा इंटरलॉकिंग घोटाला के जांच में आई तेजी। कुछ दिनों पूर्व टीवी न्यूज इंडिया ने भष्ट्राचार मे संलिप्त मनरेगा इंटरलॉकिंग मे अनियमितता का खबर चलाया था। मीडिया द्वारा खबर पकौली ग्राम सभा का खबर प्रकाशित होने पर शासन प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा संग्यान मे लेते हुए मौके पर जाकर जांच किया। सत्यता पाये जाने पर संबधित महाकाल ट्रेडर्स फर्म पर खाते को सीज कर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विगत कई दिनों से शासन प्रशासन द्वारा संबंधित मामले को लेकर जांच प्रक्रिया चल रही है।
जांच प्रक्रिया की कार्यवाही के बारे मे प्रखर पूर्वांचल, टीवी न्यूज इंडिया के विशेष संवाददाता गौरव जायसवाल द्वारा सीडीओ एवं डीडीओ महराजगंज से बात की। उन्होंने इस संबंध में बताया कि तीन ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। कार्यवाही के बारे मे बीडीओ को रिपोर्ट भेजा गया है तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ 95.10 की कार्यवाही चल रही है इस घोटाले में और भी जो लोग संलिप्त है उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी जांच प्रक्रिया चल रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






