महराजगंज।
बृजमनगंज विकास खंड के ग्राम सभा शाहाबाद में इन दिनों भूमाफियाओं के हौसले बुलंद होते चले जा रहे है। ग्राम सभा शाहबाद के रत्तूपुर पूरब में कई लोगों ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। कुछ तो निर्माण करा लिए और कुछ बाउंड्री करा पेड़ लगा कर ग्राम सभा की भूमि पर अपना मालिकाना हक जमा रहे। इतना ही नही गड्ढो व पोखरों पर भी कब्जा करने किया जा रहा है। जिसके प्रति पर राजस्व विभाग भी उदासीन बना हुआ है। बुधवार को ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और मौके पर पहुंच कब्जे के बारे में जानकारी लिया। ऐसे ही अभी न जाने कितने भूमाफियाओं द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा कर मालिकाना हक जताया जा रहा है। ऐसे भू माफियाओं पर कार्रवाई न होने से दिन प्रतिदिन इनके हौसले बुलंद होते जा रहे है। लेखपाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत मिली है। कब्जा करने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






