जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज में क्रिकेट खेलते हुए ग्राम जहलीपुर एवं मुर्दहिया के दो पक्ष आपस मे भींड़ गए। विवाद बढने पर दो पक्षों मे ईट पत्थर फेकने लगे। घटना की सूचना मिलते ही नये थानाध्यक्ष संजय दूबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर सभी लडके भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार पत्थरबाजी मे एक महिला घायल हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार
शनिवार देर शाम बृजमनगंज सीएचसी के पास दो गांव के लडके क्रिकेट खेलते खेलते आपसमे भीड़ गये। विवाद इतना बढा कि सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर पत्थर बाजी करने लगे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर सब भाग गये। बताया जाता है की इस घटना में मेवाती उम्र 40 वर्ष निवासी मुर्दहिया घायल हो गई है। थानाध्यक्ष संजय दूवे ने बताया कि मार पीट में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज अग्रिम कर्यवाई में पुलिस लगी हुई है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






