जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में गुरुवार की शाम को मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना से मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजन रात में ही क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए के गए। डॉक्टर ने हालात नाजुक देखकर रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले गए। वहां भी डॉक्टर ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बनकटी से ही पीड़ित बच्ची के पिता ने मोबाइल से कोल्हुई पुलिस को घटना की जानकारी दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रकरण में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है, परिजनों के मुताबिक गुरुवार की रात आठ बजे के करीब आरोपित युवक बच्ची को बहला फुसलाकर कर एकांत की तरफ ले गया वहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में कोल्हुई थानाध्यक्ष राम सहाय चौहान ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






