महराजगंज।
जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज के सौरहा ग्राम सभा के निवासी युवा सुरेंद्र यादव को आज यादव सेना का बृजमनगंज ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
आज महाराजगंज जिले के यादव सेना के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव द्वारा यादव सेना संगठन का विस्तार किया गया। इसी क्रम में ग्राम सभा सौराहा निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र इंद्रदेव यादव को आज बृजमनगंज का ब्लॉक अध्यक्ष नव नियुक्त किया गया। तेज तर्रार युवा सुरेंद्र यादव से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि यादव सेना का ब्लॉक अध्यक्ष बनने की गरिमा जो मुझे प्राप्त हुआ है उसकी गरिमा को मैं हमेशा बनाए रखूंगा और इसका अपने यादव सेना संगठन के लिए सच्चाई से निर्वहन करुंगा और यादव संगठन से युवा वर्ग को यादव सेना से जोड़कर संगठन का विस्तार करने का प्रयास करूंगा। यादव सेना के ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर उनके शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाइयां दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने जनता के नाम एक संदेश भी दिया आप अपने घरों में सुरक्षित रहें सुरक्षा ही बचाव है बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






