महराजगंज। जनपद महराजगंज जिले में तब्लीगी मरकज निजामुद्दीन दिल्ली से लौटे छ: ब्यक्तियों मे करोना वायरस रिपोर्ट पाजिटिव आया। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी महराजगंज उज्जवल कुमार ने की। खबर मिलते ही शासन एवं प्रशासन मे हडकंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग, सोनपिपरी खुर्द, एकसड़वा गांव, बड़हरा इंद्रदत्त तथा पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर फुलवरिया तथा इसी थाना क्षेत्र के विशुनपुर कुर्सियां निवासी कुल 21 लोग शामिल हुए थे। जिले में आने पर इन सभी लोगों को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अप्रैल को महराजगंज के जिला महिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया था। क्वारंटाइन किए गए सभी लोगों की जांच के लिए नमूना गुरुवार भेजा गया था। _
तब्लीगी मरकज में शामिल होकर आए कोल्हुई थाना क्षेत्र ग्राम बड़हरा इंद्रदत्त के 1 व्यक्ति, कम्हरिया बुजुर्ग के 2 व्यक्ति और पुरंदरपुर थाना क्षेत्र ग्राम फुलवरिया के 3 व्यक्ति कुल मिलाकर छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार की भोर में पुलिस ने सभी के 36 परिजनों को भी महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इन सभी का नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए कम्हरिया बुजुर्ग, बड़हरा इंद्रदत्त, बिशुनपुर कुर्थीया व बिशुनपुर फुलवरिया गांव में सख्ती बढ़ा दी गई है। लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि तब्लीगी मरकज से शामिल होकर घर आए छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें जगदौर सीएचसी पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संक्रमित लोगों के परिजनों को भी अस्पताल में आइसोलेट कराया जा रहा है।
परिजन भी आइसोलेट गांव में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है किसी को गांव से अंदर बाहर जाने पर रोक लगा दिया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






