महराजगंज। जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज कस्बे के ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल द्वारा आज सायंकाल छ: बजे स्टेशन रोड पर बैठक का आयोजन किया है। उन्होंने सभी ब्यापारियों, नवयुवकों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सहयोगियों को बैठक में आने की अपील की हैं। अध्यक्ष किशन जायसवाल ने बताया कि होली की परंपरा हमारे देश में सदियों पहले धार्मिक ग्रंथ के अनुसार होलिका के जलने के बाद मनाने की शुरू हुई। इसे हम सभी धर्म के लोगों के साथ मिल जुल कर मनाते हैं। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रेम प्रद्रर्शित करते हुए मिठाई खिलाकर गले मिलने की परंपरा है। अपने से बडों का आशीर्वाद लेते हैं। इस पर्व को और कैसे सुंदर रूप से मनाया जाय।
आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर बैठक मे सम्मिलित हो।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






